फोटो:: कोच रावत पर बना गढ़वाली गीत हुआ लांच माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। नेशनल फुटबॉल कोच वीरेंद्र सिंह रावत पर बना गढ़वाली गीत 'उत्तराखंड की शान वीरेंद्र सिंह रावत' शुक्रवार को लांच किया गया। मुख्य अतिथि लोकप्रिय लोकगायिका संगीता ढौडियाल व वीरेंद्र सिंह रावत ने वीडियो गीत को लांच किया। वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह गीत उनके खेल जीवन पर आधारित है। उनके जीवन के तमाम सफर को गीत में फिल्माया गया है। उनका मकसद है कि युवा पीढ़ी गीत से प्रेरणा लेकर फुटबॉल में नाम रोशन करें। लोकगायिका संगीता ने भी रावत के प्रयासों की सराहना की। गौरव