फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान जनता के साथ शालीनता से पेश आएं पुलिसकर्मी : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकोतवाली का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देशI
विज्ञापन


सीओ भाष्कर शाह ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सबसे पहले मालखाना का निरीक्षण किया। माल की स्थिति देखी। शस्त्रों का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रख-रखाव का भी जायजा लिया।

सीओ ने थाना भवन के साथ ही बैरक, मेस का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े वाहनों की जानकारी ली। ऑनलाइन प्रार्थनापत्रों की जांच के बारे में भी कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई व अभिलेखों को समय पर अभिलेखित करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने को कहा। शिकायती पत्रों की निर्धारित अवधि में जांचकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी व चेकिंग के दौरान जनता के साथ शालीनता से पेश आने को कहा। पीड़ितों की शत प्रतिशत सहायता के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी, चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाईं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iनवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापनाI



बाजार पुलिस चौकी में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग और शिव परिवार की स्थापना की गई। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर में विराजमान कराया गया। इस मौके पर हवन में आहुति देकर लोगों और पुलिसकर्मियों ने विश्व और क्षेत्र की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रसाद का भी वितरण किया गया। मंदिर निर्माण पर सीओ भाष्कर शाह ने चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें