फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के परिवार में खुशियां: यूपी सीएम के छोटे भाई का सेना में प्रमोशन, शैलेंद्र बिष्ट बने सूबेदार मेजर

Tue, 05 Sep 2023 10:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गढ़वाल

सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार के खुशियां आ गई हैं। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का सेना में प्रमोशन हो गया है। अब वह सूबेदार मेजर बन गए हैं। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई का भारतीय सेना में प्रमोशन हो गया है। उनके छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का सूबेदार मेजर बन गए हैं। उनके भाई गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात हैं। सीएम योगी के परिवार में यह खुशी का माहौल है। बता दें कि सूबेदार मेजर का पद रेजिमेंट की गैर-कमीशन अधिकारियों की सबसे ऊंचा पद होता है। अभी उनकी तैनाती चीन सीमा से लगने वाले माणा बॉर्डर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, सूबेदार मेजर शैलेन्द्र चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात हैं। गढ़वाल स्काउट यूनिट पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में सेवा करने के लिए विशेष रूप से स्थानीय व्यक्तियों की भर्ती करती है। विपरीत दिशा में स्थित चीनी सेनाओं द्वारा घुसपैठ के बढ़ते खतरों के कारण ये सीमाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें