फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सीएम धामी ने की कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा-पूर्वजों के नियमों का पालन करें

Tue, 21 Jul 2026 04:06 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने होटल अलकनंदा के बाहर कुंभ मेले के लिए किया हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर योजना से बनाए जाने वाले 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इनमें प्रशासनिक मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन और हरकी पैड़ी पुनर्विकास, हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र के पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा कि कांवड़ यात्री पूर्वजों की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें