किसानों से जुड़े कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और कृषि क्षेत्र के प्रयासों को लेकर उत्सव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पीएम-किसान उत्सव दिवस के आयोजन के तहत विभिन्न गतिविधियां हुईं।