फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम धामी की पत्नी ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
हरेला पर्व के अवसर मालदेवता क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम लगाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क
विज्ञापन
वन प्रभाग की मसूरी रेंज के मालदेवता क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने शिरकत की। उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनने की अपील की। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 13 जुलाई को मालदेवता क्षेत्र में 10,310 पौधे लगाने पर देवलसारी रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अपर प्रमुख वन संरक्षक मिनाक्षी जोशी, वन संरक्षक कहकशा नसीम, अमित कंवर, डॉ. उदय नंद गौड़, दिनेश नौड़ियाल, महेंद्र चौहान अनुराधा सुधांशु, अंजलि सिन्हा, नीना प्रेवाल, शिवानी पटनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें