मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली जाएंगे। जहां वे उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी सीजन-2 में शामिल होंगे। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, लोककला, संगीत, हस्तशिल्प और परंपरागत व्यंजनों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि विश्राम उत्तराखंड निवास में करेंगे।