फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम धामी ने भालू के हमले में घायल आरव से फोन पर की बात, छात्रा दिव्या व दीपिका की बहादुरी को सराहा

Tue, 23 Dec 2025 07:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में दो भालू आ धमके थे। इस दौरान एक छात्र को भालू उठाकर ले गया। इस दौरान अन्य छात्रा ने भालू से छात्र की जान बचाई थी।
विज्ञापन
सीएम धामी ने भालू के हमले में घायल छात्र से की बात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के विकासखंड पोखरीस तहत विद्यालय परिसर में भालू के हमले में घायल छात्र आरव से फोन पर बात कर हालचाल जाना। सीएम ने साहसी छात्रा दिव्या व दीपिका की बहादुरी को भी सराहा।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा, राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उपचार व सुरक्षा के हर स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घटना के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ व मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भालू से बच्चों की जान बचाने वाली साहसी छात्रा दिव्या व दीपिका से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जिस साहस, धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय उन्होंने दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, दिखाई हिम्मत और मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व वन विभाग को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से गश्त बढ़ाई जाए। विद्यालयों, आंगनबाड़ी, आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सीएम ने निर्देश दिए कि घायल छात्र को उचित चिकित्सा सुविधाएं के साथ पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी बनाए रखने और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास कायम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें