फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिल्ली से लौटे सीएम धामी, अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जानने पहुंचे

Fri, 27 Oct 2023 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे। आज शुक्रवार को सीएम धामी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में हरीश रावत का हाल जानते सीएम धामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य का हालचाल पहुंचे। सीएम धामी यहां कुछ देर उनके साथ बैठे रहे और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें...दिल जीत गई मासूमियत: कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चे ने पकड़ लिया उपराष्ट्रपति का हाथ, बोला-पापा फोटो खींच लो जल्दी

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें