फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर मुख्यमंत्री धामी की मुहर

Sat, 13 Jan 2024 02:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

केंद्र की तर्ज पर एक जुलाई से कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया। आज शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली को अनुमोदन दे दिया है। इससे पहले दिन में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी।

केंद्र के समान महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही आदेश जारी कर दिए गए।

सचिवालय संघ ने जताया आभार

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत, लालमणि जोशी, रेनू भट्ट, रमेश बड़थ्वाल, प्रमिला टमटा ने कहा कि काफी समय से ये मांग की जा रही थी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने घोषित की सोशल मीडिया टीम, फुलेरा को बनाया गया प्रदेश संयोजक

समिति ने दिया था 15 तक का समय

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग की थी। समिति ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि 15 जनवरी तक महंगाई भत्ता न मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन ने भी यही चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें