फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में तबाही: घाटी सुरक्षित नहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले-दूसरी जगह बसाए जाएंगे प्रभावित परिवार

Sun, 21 Aug 2022 02:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कष्ट की इस घड़ी में पूरी सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। जोशी ने शनिवार को देर शाम एक बार फिर सरखेत के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वह रेस्क्यू केंद्र मालदेवता के शिव जूनियर हाईस्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
बारिश ने बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चूंकि यह बांदल घाटी रहने की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है, इसलिए प्रभावित परिवारों को स्थायी रूप से दूसरी जगह बसाया जाएगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत (मालदेवता) में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सुबह 6.45 बजे जोशी घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आपदा के कारण उन्होंने शनिवार के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवाई।

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसे राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कष्ट की इस घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल प्रभावितों को एक डिग्री कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। जोशी ने शनिवार को देर शाम एक बार फिर सरखेत के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वह रेस्क्यू केंद्र मालदेवता के शिव जूनियर हाईस्कूल पहुंचे। आपदा प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े, बिस्तर, बर्तन आदि वितरित की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अपनों को ढूंढती आंखें: मलबे में दफन लोगों की तलाश, एक ही परिवार के पांच समेत 13 लोग लापता, देखें तस्वीरें
टपकेश्वर मंदिर भी पहुंचे जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर और वैष्णो देवी गुफा में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंदिर के महंत दिगंबर भरत गिरी से भी भेंट की और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। जोशी टपकेश्वर मंदिर में पूजा कर सांध्यकालीन आरती में भी शामिल हुए। इस अवसर पर आचार्य बिपिन जोशी, पूनम नौटियाल, विष्णु प्रसाद गुप्ता, मधु खत्री, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें