फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जन्मदिन पर गाड़ी की छत पर चढ़कर की आतिशबाजी, अब हवालात में

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदोस्त के जन्मदिन पर युवकों ने चलती गाड़ी की छत पर चढ़कर आतिशबाजी की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की। अब छह दिन बाद चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की कार को सीज कर दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना एक जून की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। गाड़ी की छत पर चढ़कर कुछ युवक खतरनाक तरीके से आतिशबाजी कर रहे थे। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। इस बीच शनिवार को सहस्रधारा रोड निवासी जॉनी शर्मा, नंदन, बासु कुमार और कपिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उस रात जॉनी शर्मा का जन्मदिन था। इसकी पार्टी मनाने के लिए वह जॉनी शर्मा के फ्लैट पर गए थे। वहां पार्टी करने के बाद वह जॉनी को साथ लेकर सहस्रधारा रोड पर चलने लगे। इसी बीच उन्होंने गाड़ी की छत पर चढ़कर यह खतरनाक हरकत की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जो सड़क रात में सुनसान रहती हैं, वहां पर चेकिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। ताकि, इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें