ग्राम पंचायत खमरौली में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य बलवीर सिंह राणा ने कहा कि एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं को किताबी अध्ययन से ऊपर उठ कर शारीरिक श्रम के साथ कार्य करना सिखाया जाता है। इस मौके पर जयपाल सिंह चौहान, शांति कुमार वर्मा, गुमान सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
Iनिकिता बनीं अध्यक्षI
एसएमआर जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के तहत विभागीय परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष साहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया। निकिता अध्यक्ष, अदिति नौटियाल उपाध्यक्ष, प्रियंका सचिव, ममता चौहान सहसचिव, रवीना कोषाध्यक्ष चुनी गईं। वहीं, वंशिका चौहान, प्रतिमा चौहान, आंचल, पलक, शालिनी चौहान को सदस्य पद पर नमित किया गया।