फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शास्त्रीय संगीत के लिए लगन और साधना जरूरी

विज्ञापन
कन्या गुरुकुल विद्यालय में आयोजित संगीत कार्यशाला में मौजूद छात्राएं,मुख्य संगीतज्ञ डॉ गीतांजलि
विज्ञापन
देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के संगीत विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में कंठ साधना विषय पर आधारित कार्यशाला में डॉ. गीतांजली चंद्र मुख्य प्रशिक्षिका रहीं। उन्होंने कहा, शास्त्रीय संगीत के लिए लगन और साधना बहुत जरूरी है। डॉ. गीतांजली चंद्र वर्तमान में लंदन में संगीत साधना के साथ हिंदुस्तानी शास्त्रीय का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। उन्होंने संगीत के विद्यार्थियों को कहा, आज के दौर में बच्चे शॉर्ट कट माध्यम से गायन के लिए तत्पर रहते हैं। जबकि सच्ची साधना से ही सफलता मिलती है। उसमें भी कंठ साधना विशेष रूप में अवश्यक है। उन्होंने राग तोड़ी से कार्यशाला का शुभारंभ किया और कहा, 12 बजे से पहले का पहर इस राग के लिए उपयुक्त है। साथ ही उन्होंने राग पीलू, राग जोग आदि की जानकारी देने के साथ गायन भी किया। कार्यशाला में शरद सिन्हा ने तबला पर संगत की और दिनेश कृष्ण ने हारमौनियम पर साथ दिया। इस मौके पर परिसर की समन्वयक प्रो. हेमंन पाठक, डॉ. ममता यादव, डॉ. सरिता नेगी, डॉ. अर्चना डिमरी समेत शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें