फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सफाई व्यवस्था के लिए चार जोन में बंटा शहर, सभी के लिए प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- डीएम सोनिका ने नगर निगम में प्रशासक का कार्यभार संभालते हुए बनाई व्यवस्था
I
I

I
I- सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए एडीएम वित्त को बनाया नोडल अधिकारी
I
Iजिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम के प्रशासक कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर फोकस शुरू किया। आगामी निवेशक सम्मेलन को देखते हुए उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए निगम को चार जोन में बांटते हुए प्रत्येक के लिए जोनल अधिकारी नामित कर दिए हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है।
I
Iजिलाधिकारी सोनिका ने नामित सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि है आवंटित क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के प्रति पूर्णरूप से वह उत्तरदायी होंगे। कहा कि सड़क मार्गों, फुटपाथ, नालियों की सफाई और धूल से बचाव के लिए पानी व कीटनाशक दवाओं ऐ छिड़काव, विद्युत पोलों से अव्यवस्थित तारों, केबलों व बैनर इत्यादि को सुव्यवस्थित करवाने के कार्य तत्काल किए जाएं। जोनल अधिकारी प्रत्येक दिन स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अपनी दैनिक रिपोर्ट जिला आपदा परिचालन केंद्र नियंत्रण कक्ष में निर्धारित प्रारूप में देंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iकहा कि आवंटित क्षेत्रों में मार्गों और फुटपाथों पर कहीं कोई कचरा, प्लास्टिक या धूल न हो। साथ ही सड़कों के किनारे रखे गए डस्टबिन से कूड़ा सुबह ही उठा लिया जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला-लच्छीवाला और जौलीग्रांट रानीपोखरी थानो मार्ग की समुचित सफाई व्यवस्था का दायित्व नगर आयुक्त ऋषिकेश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का होगा। प्रत्येक शाम को साढ़े छह बजे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, वन विभाग के विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाने और सफाई व्यवस्था के प्रति वह भी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
Iइन अधिकारियों को इन क्षेत्रों का बनाया जोनल अधिकारी
I
I-अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल :
रिस्पना पुल से नेहरू कालोनी, धर्मपुर, आराघर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनी गेट, आढ़त बाजार, पुलिस लाईन, सर्वे चौक, बहल चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड का संपूर्ण क्षेत्र।
I
I
I
I- उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल :
आशारोड़ी से आईएसबीटी, कारगी-सहारनपुर चौक, कारगी से रिस्पना पुल, हर्रावाला, आराघर से माता मंदिर रोड व दून यूनिवर्सिटी मोथरोवाला का संपूर्ण क्षेत्र।
I
I- उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा :
घंटाघर से चकराता रोड, बिंदाल पुल, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, सहस्त्रधारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, सर्वे चौक से रायपुर और थानो मार्ग।
I
I
I
I- मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना :
आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी, निरंजनपुर मंडी से सर्वे चौक, बल्लूपुर चौक से एफआरआई और दिलाराम बाजार से मुख्यमंत्री आवास तक का क्षेत्र।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें