फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 9वीं, 11वीं की परीक्षा तिथियां जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 9वीं और 11वीं की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इस बार देश में दो चरणों में एग्जाम होंगे। बर्फबारी वाले पर्वतीय इलाकों में नवंबर और मैदानी इलाकों में फरवरी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। काउंसिल की वेबसाइट पर दोनों तरह के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। गुरु नानक एकेडमी के प्रिंसिपल पीएस कालरा के मुताबिक जिन क्षेत्रों में जनवरी-फरवरी में भारी बर्फबारी की वजह से स्कूल जल्दी बंद हो जाते हैं, वहां काउंसिल अलग से परीक्षाएं कराता है।
विज्ञापन

9वीं का एग्जाम शिड्यूल
10 फरवरी : इंगलिश पेपर 2
11 फरवरी : इंगलिश पेपर 1
12 फरवरी : हिस्ट्री एंड सिविक्स
13 फरवरी : इकोनोमिक्स, इलेक्टिव ग्रुप 2
14 फरवरी : ज्योग्राफी
17 फरवरी : मैथ्स
20 फरवरी : साइंस पेपर 1
24 फरवरी : साइंस पेपर 2
25 फरवरी : कॉमर्शियल स्टडीज
26 फरवरी : साइंस पेपर 3
11वीं का एग्जाम शिड्यूल
10 फरवरी : इंगलिश पेपर 1
11 फरवरी : इंगलिश पेपर 2
12 फरवरी : मैथ्स
13 फरवरी : हिस्ट्री
14 फरवरी : फिजिक्स
17 फरवरी : कॉमर्स
18 फरवरी : केमिस्ट्री
20 फरवरी : ज्योग्राफी
24 फरवरी : अकाउंट्स
25 फरवरी : बायोलॉजी
26 फरवरी : सोशियोलॉजी
27 फरवरी : इकोनोमिक्स
28 फरवरी : कंप्यूटर साइंस
2 मार्च : पॉलिटिकल साइंस
3 मार्च : बिजनेस स्टडीज
4 मार्च : साइकोलॉजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें