फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमनाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नाट्य प्रस्तुति देते छात्र - छात्राएं। स्रोत : वि
विज्ञापन
विकासनगर। सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर लुकस क्लास्टन ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने विश्व में शांति और सद्भाव फैलाने के लिए सभी का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हेमचंद सकलानी और व्यवसायी विजय जायसवाल ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। हेमचंद सकलानी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस की थीम पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यीशु मसीह के जन्म पर आधारित लघु नाटिका को खूब पसंद किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सिस्टर लिली, प्राचार्या सिस्टर रोसेटा, उप प्राचार्या सिस्टर अंशु, प्राथमिक इंचार्ज सिस्टर निर्मला, कार्यालय इंचार्ज सिस्टर रूबी, प्रज्ञा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें