मसूरी में 70 फीसदी होटल पैक
मसूरी में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। वीकेंड और क्रिसमस एक साथ होने के कारण भारी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे शहर में चारों ओर रौनक देखने को मिली और होटल भी 70 फीसदी तक पैक रहे। हालांकि, इस दौरान शहर में व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आया। शहर के होटलियर आशीष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
राजपुर रोड पर कई यूटर्न बंद कराने पड़े
राजपुर रोड पर सबसे बड़े मॉल पैसिफिक में भी कई कार्यक्रमों का आयोजित किया गया था। क्रिसमस के मौके पर यहां आने वालों की संख्या भी हजारों में थी। ऐसे में राजपुर रोड पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया। इसे देखते हुए राजपुर रोड पर कई यूटर्न को बंद कराना पड़ा। यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाने चौकियों की पुलिस को भी लगाया गया था।
सड़कों पर जाम की स्थिति को देखते हुए कई यूटर्न को बंद कर दिया गया था। सेंट्रियो मॉल के बाहर या अंदर कोई भी हादसा हो सकता था। ऐसे में समय रहते मॉल को लोगों के लिए बंद करा दिया गया।
- अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी ट्रैफिक