फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धर्म व प्राचीन संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय योगी सेना के माध्यम से भाऊवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 11वीं निशुल्क साप्ताहिक गुरुकुल वेद पाठशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा पाठशाला में बच्चे धर्म व प्राचीन भारतीय संस्कृति से संबंधित ज्ञान हासिल कर सकेंगे। कहा गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसके माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाया जा सकता है। गुरुकुल वेद पाठशाला में आचार्य प्रकाश नवानी बच्चों को वेद, धर्मज्ञान एवं संस्कारों की शिक्षा प्रदान करेंगे। इसके अलावा पाठशाला के संचालन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हेमंत कुमार विश्वकर्मा निभाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शशि रावत, मनोज भट्ट, रमेश बडोनी, शिवराज भट्ट, जितेंद्र ध्यानी, सुनील भट्ट, दिव्यांशु महावर, प्रियंशी, यशोदा देवी, सुनीता रमोला, राधिका गिरी, सीमा बुटोला, सीमा गिरी, नीलम चौहान, सुमित्रा, रेखा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें