- बाल कल्याण समिति ने किया विद्यालय का निरीक्षण
देहरादून। बाल कल्याण समिति ने भारतीय आदिम जाति सेवक संघ की ओर से संचालित ट्राइबल कन्या जूनियर आवासीय विद्यालय कालसी का औचक निरीक्षण किया। छात्राओं से बात की और उनकी पठन-पाठन व आवासीय सुविधा की जानकारी ली। साथ ही उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व अन्य टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति ने विद्यालय में आवासीय कमरों, रसोईघर, बाथरूम आदि का निरीक्षण कर प्रबंधन को उचित रखरखाव व व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाईं ने बताया कि विद्यालय में व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा। इस दौरान सदस्य नवीन भारतीय, दिवेश शर्मा, कुसुमा भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद