फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘चकराता विस क्षेत्र के सीएचसी में नियुक्त हों बाल विशेषज्ञ’

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने चकराता विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बाल चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


संजय तोमर ने बताया कि शनिवार को रिखाड़ गांव के निवासी अमित एवं आशा देवी के नवजात शिशु की मौत बाल चिकित्सक नहीं होने के चलते हुई। चकराता विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कोई सुविधा नहीं है। विस क्षेत्र के सभी सीएचसी में बाल विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर विपिन चौहान, कमल चौहान, हिमांशु पुंडीर, सुधांशु, सोनू, विवेक, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें