फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Pornography: बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने वाले पर मुकदमा, टिप लाइन पोर्टल पर आई शिकायत

Mon, 01 May 2023 10:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसएसआई प्रदीप रावत ने बताया कि केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया वेबसाइटों, पोर्टलों आदि पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड व शेयर करने वालों की निगरानी की जाती है। इनकी जांच एसटीएफ की ओर से की जाती है। कोतवाली क्षेत्र का एक मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी।
विज्ञापन
चाइल्ड पोर्नोग्राफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्र की साइबर टिप लाइन पोर्टल की निगरानी में यह मामला आने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर कोतवाली में मुकदमा एसएसआई प्रदीप रावत की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया वेबसाइटों, पोर्टलों आदि पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड व शेयर करने वालों की निगरानी की जाती है। इनकी जांच एसटीएफ की ओर से की जाती है। कोतवाली क्षेत्र का एक मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  देह व्यापार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पंजाब-दिल्ली की लड़कियों को कराया आजाद

पता चला था कि यह वीडियो अहमदुल्ला खान निवासी नया नगर, पक्की गली के मोबाइल से शेयर किया गया है। इसमें सिम भी अहमदुल्ला के नाम पर ही था। अहमदुल्ला के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि इस साल चाइल्ड पोर्नोग्राफी का यह चौथा मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें