फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधिकार बताकर बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक कर रहे बाल विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सी उम्र में बाल विधायक बड़े काम कर रहे हैं। चाहे बात शिक्षा की हो, बाल विवाह की या फिर बाल अधिकार की, समाज के लिए विभिन्न मुद्दों पर बाल विधायक बखूबी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 14 से 18 साल के कुल 70 बाल विधायक इन मुद्दों पर काम कर रहे हैं। इनमें 37 लड़कियां और 33 लड़के हैं। देहरादून में 10 बाल विधायक लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि आयोग और प्लान इंडिया की ओर से यह बाल विधायक चुने गए हैं। बाल विधायकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। छह महीने के डाटा के मुताबिक बाल विधायकों ने बेहतर काम किया है।
गैरसैंण विधानसभा में बाल विधानसभा सत्र का आयोजन हुआ था। इसमें बाल विधायकों ने सभी कार्यों की रूपरेखा देखी और पूरी विधानसभा का भ्रमण किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बाल विधानसभा को वृहद रूप देने की बात कही है।
विज्ञापन


सीख रहे समाज की बारीकियां
डॉ. गीता ने बताया कि बाल विधायक पूरी प्रक्रिया से चुने गए हैं। सभी बाल विधायकों को आईडी दी गई है। उन्हें समाज की बारीकियां, मुश्किलों के साथ ही यह भी पता चल रहा है कि एक विधायक किस तरह काम करता है और कमियों को दूर करने के लिए किस तरह से काम करना चाहिए। बाल विधायक को जिला प्रशासन और उनके एरिया के विधायक के संपर्क में रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन


-

- इन मुद्दों पर लोगोें को किया जागरूक
मुद्दा - लोग
बालश्रम, स्वास्थ्य जागरूकता - 1685
बाल अधिकार, बाल संरक्षण - 2972
बाल विवाह - 30
नशा मुक्ति - 1480, एक्शन लिया - 33
बेटियों की शिक्षा - 254
शिक्षा का महत्त्व - 1676
बाल विधायक की चयन प्रक्रिया - 2506
वाटर कूलर, सेनेटरी पैड के लिए वेंडिंग मशीन, कूड़ेदान संबंधी - 435
ग्राम स्तर पर समस्याएं, चिकित्सा सुविधाएं आदि - 1157
वंचित बच्चों को पुस्तकें, सेनेटरी नेपकिन वितरण - 461
बाल कैबिनेट की भूमिका - 367
एंटी बुलिंग, बुक बैंक, ड्रग सेफ्टी क्लब, चिल्ड्रन क्लब का गठन - 204
बच्चों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध - 64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें