फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेशवासियाें को नववर्ष की शुभकामना दी। सचिवालय में अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है। हम सभी इस संस्था के भागीदार हैं, इस राज्य की समस्त नीतियां और महत्वपूर्ण निर्णय इसी संस्था से निकलते हैं। इसलिए इस संस्था की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नववर्ष के अवसर पर यह संकल्प लेना है कि इस संस्था की गरिमा और इसका स्टेटस सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बने। उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है। इस दौरान अपर सचिव नवनीत पांडेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारी एवं सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें