फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजकीय इंटर कॉलेज के दस छात्रों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति

Wed, 02 Sep 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के दस छात्रों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति
विज्ञापन

चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम के 10 छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन और प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आठ से चौदह वर्ष आयु वर्ग के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें अक्षिता, खुशी, विकेश परमार, कृतिमा, किंजल, आरती और अंशिका शामिल हैं। इन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कबड्डी में सांगली (14-17 वर्ष) और एथलेटिक्स में तनु, नीतू, सृष्टि (17-19 वर्ष) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को खेल किट के लिए दस हजार रुपये और प्रतिमाह 2000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रधानाचार्य बृजानंद शर्मा ने व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चौधरी के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें