फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम ने जिन कूड़ा वाहनों को दिखाई थी हरी झंडी, बिना रजिस्ट्रेशन निगम में खड़े

Thu, 04 Jan 2024 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

वार्डों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगम ने 58 नए वाहन खरीदे थे। ये सभी वाहन एक माह से निगम में धूल फांक रहे थे।
विज्ञापन
नगर निगम में खड़े कूड़ा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिन 58 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना कर दिया। ये वाहन वार्डों में कूड़ा उठाने नहीं पहुंचे बल्कि नगर निगम कार्यालय परिसर में खड़े हो गए हैं। इसकी वजह है निगम की ओर से वाहनों का रजिस्ट्रेशन अभी तक न करा पाना।

विज्ञापन


वार्डों में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगम ने 58 नए वाहन खरीदे थे। ये सभी वाहन एक माह से निगम में धूल फांक रहे थे। इस पर सवाल उठने लगे तो आनन-फानन में निगम ने मंगलवार को इन वाहनों को सीएम कार्यालय से सीएम पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना करवाया।

Uttarakhand: परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, सरकार ने लगाया एस्मा, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम में कूड़ा वाहनों की कमी पहले ही बनी हुई है। वर्तमान में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान के लिए करीब 180 छोटे वाहन हैं। अभी करीब 150 से अधिक वाहनों की निगम को आवश्यकता है। हालांकि, एक महीने पहले निगम ने 58 नए वाहन खरीद लिए लेकिन अभी तक उनके रजिस्ट्रेशन नहीं कराए। फिर मुख्यमंत्री से इनको हरी झंडी दिखवाकर परिसर में खड़े कर दिए।

वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उसके बाद इन वाहनों को घर-घर कूड़ा उठान के लिए भेजा जाएगा।
- डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारीI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें