अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। सीएम ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता व देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।