फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को दूरभाष पर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर बधाई दी। सीएम ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, संपूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। लक्ष्य की मेहनत, समर्पण व निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि लक्ष्य सेन आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें