फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने किया लोनिवि मुख्य अभियंता का घेराव

सार

शहर के बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव कर चेतावनी दी कि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पहले बारिश, फिर स्मार्ट सिटी के कारण खोदाई का बहाना बनाकर जनता को टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, प्रिया थापा, अनिल बस्नेत, सुमित खन्ना, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र धवन, विजय शाही, प्रमोद गुप्ता, सुल्तान, जगपाल शर्मा, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव कर चेतावनी दी कि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मुख्य अभियंता के एक हफ्ते के अंदर सड़कों की स्थिति सुधारने का आश्वासन देने के बाद ही कांग्रेसियों ने घेराव खत्म किया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेसी यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि के मुख्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन कर मुख्य अभियंता अयाज अहमद का घेराव किया। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार है। पहले बारिश, फिर स्मार्ट सिटी के कारण खोदाई का बहाना बनाकर जनता को टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर किया जा रहा है। कहा कि घंटाघर से राजपुर, गांधी रोड, चकराता रोड, हरिद्वार रोड कहीं भी जाने पर चारों ओर सड़कों का बुरा हाल है। प्रेमनगर की आंतरिक सड़कों, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पंडितवाड़ी की आंतरिक सड़कों, मेहूंवाला में मक्का मस्जिद से तुंतोवाला की सड़क, डीएल रोड, करणपुर, सेवक आश्रम रोड, आर्यनगर, ओल्ड सर्वे रोड, सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन व दूसरी तरफ आईएसबीटी तक सड़कें खराब हैं।
मुख्य अभियंता ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए कहा कि सभी आंशिक व पूरी तरह टूटी सड़कों पर प्रभावी काम शुरू कर दिया जाएगा। विभागाध्यक्ष के आश्वासन के बाद किया कांग्रेसियों ने घेराव समाप्त किया। इस मौके पर पार्षद सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, प्रिया थापा, अनिल बस्नेत, सुमित खन्ना, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र धवन, विजय शाही, प्रमोद गुप्ता, सुल्तान, जगपाल शर्मा, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें