पछवादून विकास मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में एकता दौड़ का आयोजन किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में मोहम्मद आरिफ प्रथम, मोहम्मद फरीद द्वितीय एवं वंश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उमरा प्रथम, जिया द्वितीय, मनीष तृतीय रहीं। सुभान, कुणाल, अल्ताफ, प्रतिज्ञा, अनन्या, खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Iविधि विधान से झंडे जी को उताराI
श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट डाकपत्थर ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद हनुमान जी के झंडे को उतारा। झंडे जी की यात्रा भी निकाली गई। पुरोहित महेश्वर प्रसाद उनियाल ने पूजा अर्चना कर झंडे जी को मंदिर में विराजमान कराया। सभी ने रामलीला के सफल आयोजन पर हनुमान जी का आभार जताया। इस मौके पर चंद पाल सक्सेना, गबर सिंह सुर्रियाल, राहुल रावत, पंकज नैथानी, मुकेश भट्ट, कामेश्वर प्रसाद सेमवाल मौजूद रहे।