II
- बसंत विहार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I
I
Iएक व्यक्ति को ई-स्कूटर खरीदने के लिए गूगल पर सर्च करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने एक कंपनी के नाम पर व्यक्ति से तीन लाख दस हजार की ठगी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iबसंत विहार थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़ित संदीप कश्यप निवासी साईं लोक जीएमएस रोड देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसने एक ई-स्कूटर खरीदने के लिए गूगल पर सर्च किया गया। जिसके बाद उन्हें सिंपल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्कूटर खरीदने के लिए कॉल किया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि स्कूटर की कीमत 1,45,000 है। लेकिन ऑनलाइन बुकिंग 40,000 का डिस्काउंट दिया जाएगा।
I
Iइसके बाद उसने एक लिंक उसे उपलब्ध कराया और अलग-अलग औपचारिकता पूरा करने के नाम पर 310959 रुपये ले लिए। अभी भी ठगों की ओर से 45,500 की मांग की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि जब उनसे कंपनी की सही बेवसाइट पर दिए नंबर से वार्ता की तो उन्होंने इस प्रकार की कोई भी बुकिंग न होने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I