फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दे ठगे 17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपटेलनगर क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा
I
I
I
Iनिवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 17 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर संजय कुमार ने बताया कि शिकायत विजेंद्र कुमार सकलानी निवासी शिमला बाईपास ने की है। विजेंद्र कुमार और उसके कुछ दोस्तों की जान-पहचान अक्तूबर में मूलचंद निवासी भिवानी हरियाणा से हुई थी। मूलचंद ने उन्हें निवेश की एक योजना बताई, जिसमें कुछ ही दिनों में अच्छा खासा लाभ दिए जाने की बात कही गई। विजेंद्र ने मूलचंद की बातों में आकर उसकी इस योजना में 17 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन, उसे अब तक कोई लाभ नहीं मिला। अब वह उनसे पैसे मांग रहे हैं तो मूलचंद जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि मूलचंद ने इसी तरह कई लोगों से रकम हड़पी है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें