फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर ठगों ने एक प्रतिष्ठित कंपनी के अधिकारी बनकर झांसे में लिया और ठगी का शिकार बना दिया।
विज्ञापन




एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मदन कुंजवाल निवासी विद्या विहार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंटरनेट ब्राउसिंग के दौरान वेबसाइट पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा। इसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप लीड बताते हुए आलिया त्रिवेदी नाम से और टीम लीडर बताते हुए राजीव पंडित नाम से बात की गई। 04 मार्च को 50 हजार रुपये निवेश किए। अलग-अलग कुल 5.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए। कंपनी के अकाउंट में लाखों रुपये जमा बताए गए। पांच लाख रुपये निकालने का अनुरोध किया गया तो अस्वीकर कर दिया गया। इसके बाद साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें