फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किटी में रकम जमा करा ठग लिए चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
किटी में रकम जमा करा चार लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरचरण सिंह निवासी ओंकार रोड चुक्खूवाला ने बताया कि कविता पाल से उनकी जान-पहचान वर्ष 2017 में हुई थी। उन्होंने कविता एंड दिव्या इनामी किटी में पैसा लगाने पर इनामी धनराशि सहित मूल रकम वापस करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने मई 2018 से दिसंबर 2019 तक प्रति माह 20 हजार रुपये की दर से चार लाख रुपये जमा कराए। समय पूरा होने पर उन्होंने इनामी धनराशि की मांग की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने कविता पाल, उसके पति प्रवेश पाल और बेटी दिव्या पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें