फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नाइजीरियन फ्रॉड का शिकार हुई युवती, युवक ने विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर ठगे 98 हजार रुपये

Mon, 24 Apr 2023 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक दिन उसने विदेश से आरती के लिए गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। अगले दिन आरती को ठग ने दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ड्यूटी से बताते हुए फोन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की एक युवती नाइजीरियन फ्रॉड का शिकार हो गई। ठगों ने खुद को विदेशी नागरिक बताते हुए दोस्ती की। इसके बाद पार्सल भेजने का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में भारती निवासी जाखन ने शिकायत की है। भारती की छोटी बहन आरती की किसी व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती हुई। एक दिन उसने विदेश से आरती के लिए गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। अगले दिन आरती को ठग ने दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ड्यूटी से बताते हुए फोन किया। कहा कि उनका पार्सल आया है। पार्सल भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर 23 हजार रुपये मांगे।

आरती ने यह रकम उसके खाते में जमा करा दी। इसे यह रकम भेजी तो फिर 75 हजार रुपये मांगे। आरती ने अपनी बहन के खाते से यह रकम भी उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर से 75 हजार रुपये की मांग की गई। अब आरती समझ गई कि उसके साथ ठगी हो रही है। यह बात उसने अपनी बहन भारती को बताई। भारती ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत की। यहां की जांच के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें