सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर जिला खेल विभाग की ओर से परेड ग्राउंड के बहुउ्देशीय हॉल में आयोजित
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला ओपन वर्ग में सेमीफाइनल केवि आईआईपी और चौहान एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें चौहान एकेडमी 20-07 के स्कोर से विजयी रही। फाइनल मुकाबले में एसके एकेडमी को हराकर चौहान एकेडमी ने 18-13 से जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष ओपन वर्ग का सेमीफाइनल देवभूमि एकेडमी और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें देवभूमि एकेडमी 18-17 के स्कोर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल सीएसए एकेडमी और केवि आईआईपी के बीच हुआ। इसमें सीएसए एकेडमी ने 15-20 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच देवभूमि एकेडमी और सीएसए एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें देवभूमि एकेडमी 12-20 के स्कोर से विजयी रही। संवाद