नए बीट अधिकारी को क्षेत्र दिखाने ले गया था आरक्षी, खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास
I
Iखनन माफिया के साथ दो लोग और थे, वन क्षेत्राधिकारी के आदेश पर उसे पकड़ने गए वन बीट अधिकारी व निलंबित आरक्षीI
I
I
I भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में नए बीट अधिकारी, निलंबित वन आरक्षी के साथ खनन माफिया व उसके दो साथियों के मारपीट हो गई। रविवार को हुई इस घटना पर वन विभाग का कहना है कि माफिया को अधिकारी व आरक्षी पकड़ने गए थे, तब उसने इन दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में दोनों कर्मी घायल हो गए। वहीं, माफिया व उसके साथी मारपीट के बाद फरार हो गए। जबकि, माफिया सलीम ने उप जिला अस्पताल में इलाज कराया और सहसपुर थाने में मारपीट की तहरीर दी।
I
I
I
Iमालूम हो कि बीते चार दिनों में रेंज के अधिकारियों के रिश्वत लेने के कई वीडियो वायरल हुए थे। उसके बाद वन विभाग ने दो अधिकारियों व एक आरक्षी को निलंबित कर दिया था। रविवार को मोती नदी में माफिया सलीम अपने दो अन्य साथियों के साथ खनन कर रहा था। उसे निलंबित वन आरक्षी सचिन कुमार और वन बीट अधिकारी विपिन चौहान ने रोका तो उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान वन आरक्षी ट्रैक्टर की ट्रॉली पर लटक गया। करीब 300 मीटर बाद सचिन गिरकर चोटिल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर भी अचानक बंद हो गया।
I
Iवन विभाग से मिली फोटो के अनुसार, इस दौरान खनन माफिया और वन बीट अधिकारी व निलंबित वन आरक्षी के बीच खूब मारपीट हुई है। लेकिन, बताया गया कि ट्रैक्टर से गिरने के कारण आरक्षी को चोटें आईं। जब ट्रैक्टर बंद हुआ तो खनन माफिया सलीम और उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वन आरक्षी का मेडिकल करवाया गया है। बताया कि वन आरक्षी सचिन कुमार की तहरीर पर रुद्रपुर निवासी आरोपी सलीम और दो अन्य के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42, 52 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपियों को पकड़ने के टीम गठित कर दी गई है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
I
I
I
Iवन संरक्षक सह क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 8.45 पर वन बीट अधिकारी विपिन चौहान और वन आरक्षी सचिन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वन आरक्षियों ने डोबरी बीट की कक्ष संख्या-2 (ए) में मोती नदी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लोगों अवैध रूप से खनन सामग्री भरते हुए देखा। वनकर्मियों ने इसकी सूचना उनको दी। बताया कि इस पर उन्होंने खनन माफिया को पकड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह बैकअप के लिए कालसी से एसओजी टीम भी भेज रहे हैं। बताया कि उधर मोती नदी से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर एक झटके के साथ बंद हो गया। पीछे से वन बीट अधिकारी विपिन चौहान भी पहुंच गए। वन विभाग की एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची। वन आरक्षी और एसओजी टीम खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, गैंती और बेलचा चौहड़पुर रेंज ले आई।
I
I
I
Iसलीम ने ही बनाए थे निलंबित वनकर्मियों के वीडियोI
Iविकासनगर। जानकारी के अनुसार खनन माफिया सलीम ने ही निलंबित वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा और वन आरक्षियों के रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाए थे। वन क्षेत्राधिकारी का वीडियो बृहस्पतिवार देर रात और वन दरोगा और वन आरक्षी का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया और अन्य लोगों ने कुछ और वीडियो भी बनाए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल होने वाला सचिन कुमार वही वन आरक्षी है जिसपर निलंबन की कार्रवाई हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बीट का प्रभार विपिन चौहान को सौंपा गया है। बताया गया कि सचिन कुमार, विपिन चौहान को बीट दिखाने ले गया था। I
Iयोजनाबद्ध तरीके से मारपीट करने के आरोपI
Iखनन माफिया सलीम ने बताया कि वह किसी दूसरे का ट्रैक्टर लेकर मोती नदी में गया था। इस बीच वन आरक्षी सचिन कुमार और विपिन चौहान मौके पर आए गए। आरोप लगाया कि सचिन ने कहा, तूने मुझे सस्पेंड करवाया है, तुझे मैं जान से मार दूंगा। आरोप लगाया कि उसके बाद सचिन कुमार और विपिन चौहान ने उसको डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह मौके से जान बचाकर भागा। एक खेत में दोनों ने फिर से उसे पकड़ लिया और मारपीट की। बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागा। बताया कि उप जिला अस्पताल में उसने अपना उपचार और मेडिकल करवाया है। उसके सिर पर चार टांके आए हैं और शरीर पर चोटें लगी हैं। उसने निलंबित वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। I