फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का साधन दान-पुण्य

Sun, 29 Jun 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्देवी भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन आचार्य प्रमोद सेमवाल ने कहा कि कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल और प्रभावी साधन दान-पुण्य है। मानव जीवन केवल सांसों की यात्रा नहीं, बल्कि पुण्य के माध्यम से मोक्ष तक पहुंचने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि दान-पुण्य करने से ही जीवन का उद्देश्य पूर्ण होता है। श्रीमद्देवी भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि आत्मा की जागृति का सशक्त माध्यम है। कथा के दौरान भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं भावविभोर हो गए। इस मौके पर शशि रमोला, मालती भट्ट, कमला रमोला, पूनम रावत, सरिता नेगी, पूनम, राखी बसंती, लक्ष्मी, पूनम जुयाल, अंजू रतूड़ी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें