फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में प्रेमिका की सरेआम हत्या का प्रयास करने वाले के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमिका की सरेआम हत्या का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी रेलवे में काम करता था। उसने एकतरफा प्यार में युवती के मुंह में पिस्तौल की नाल डालकर गोली चलाने का प्रयास किया था। गनीमत रही थी कि तीन बार प्रयास के बावजूद गोली चेंबर में फंसी रही और फायर नहीं हुआ। मामले में ट्रायल आगामी 20 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन




पटेलनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। सीओ सदर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि गत 27 नवंबर 2023 को सहारनपुर रोड पर बॉबी किचन के पास रिचा मूल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार रेस्टोरेंट के बाहर स्टूल पर बैठी थी। रिचा वहां से उठकर जाने लगी कि उसका एक परिचित सड़क पार कर वहां आ गया। युवक का नाम कमलजीत कुमार निवासी सोनडीहा, खगड़िया, बिहार है। कमलजीत रेलवे में नौकरी करता था। कमलजीत ने पहले रिचा को बाल पकड़कर नीचे गिराया और जेब से पिस्तौल निकाल ली। बेखौफ कमलजीत ने पिस्तौल की नली रिचा के मुंह में डालकर गोली चलाने का प्रयास किया। पिस्तौल की गोली चेंबर में फंसने के कारण फायर नहीं हो सका। उसी वक्त कुछ लोगों ने मौका देखकर कलजीत को पकड़ लिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें