फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : इस बार निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जरूरी, परिवहन विभाग तैयार कर रहा है एप

Wed, 08 Feb 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

इसके लिए परिवहन विभाग मोबाइल एप तैयार करा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने की सुविधा इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग एनआईसी से मोबाइल एप तैयार करा रहा है। 
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा file pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा में इस बार निजी वाहनों के लिए भी ट्रिप कार्ड जरूरी होगा। इसके लिए परिवहन विभाग मोबाइल एप तैयार करा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने की सुविधा इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग एनआईसी से मोबाइल एप तैयार करा रहा है। 

विज्ञापन


अप्रैल में यह ऐप लांच करने की तैयारी है। सरकारी और निजी आपरेटरों के वाहनों के साथ ही इस साल निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्राइवेट गाड़ियों की चारधाम यात्रा रूट पर नो एंट्री होगी। 

संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह के मुताबिक, ट्रिप कार्ड से प्रत्येक रूट पर जाने वाले वाहनों का ब्योरा, उसमें सवार यात्रियों की संख्या और विवरण भी विभाग के पास उपलब्ध रहेगा। यात्रा के दौरान सभी पहलुओं पर नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें