फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चारधाम यात्रा शुरू, दो शहरों का बाईपास बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है लेकिन हरबर्टपुर और विकासनगर का बाइपास कैनाल रोड बदहाल है। गड्ढों से भरी और जगह-जगह से उधड़ी सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत हो रही है। पेयजल और सीवर लाइन डालने के लिए की गई सड़क की खोदाई से मार्ग और अधिक खराब हो गया है। करीब छह माह पहले शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को बजट जारी होने के बाद सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कैनाल रोड हरबर्टपुर और विकासनगर का बाइपास मार्ग है। दोनों शहरों के लोग बाइपास मार्ग से आवाजाही करते है। चारधाम यात्रा के दौरान और सप्ताहांत में जाम की समस्या से बचने के लिए शहरवासी बाइपास के प्रयोग को ही प्राथमिकता देते हैं। विकासनगर से जीवनगढ़ से हरबर्टपुर तक करीब 13 किलोमीटर लंबे बाइपास की कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। बाइपास में जगह-जगह गड्ढें हो गए थे। कई जगह से सड़क उधड़ गई थी। वहीं, हाल में पेयजल और सीवर लाइन के लिए सड़क की खोदाई गई थी। बारिश के दौरान सड़क पर बिखरी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो रही है। कीचड़ में दोपहिया और चौपहिया फंसने से वाहनों की समस्या और बढ़ जाती है। चारधाम यात्रा के कारण भारी वाहन भी बाइपास रोड से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें