फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, एटीएस भी तैनात

Mon, 20 Apr 2026 11:58 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

Chardham Yatra 2026: बदरीनाथ में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया गया है।पुलिस के साथ ही एटीएस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। यात्रा के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


धाम क्षेत्र में संभावित भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया गया है। सभी प्रवेश मार्गों, प्रमुख स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Kedarnath Dham: फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, आज गौरीकुंड पहुंचेगी उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट
विज्ञापन


साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सबसे अहम, आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) ने मोर्चा संभाल लिया है। एटीएस की तैनाती के साथ ही सुरक्षा कड़ी हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें