फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए कितना रहेगा शुल्क

Thu, 10 Apr 2025 05:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई और केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। ऐसे में धामों में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को सजाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी। धाम में होने वाली सुबह व शाम की आरती, विशेष पूजा व लंबी अवधि की पूजा की बुकिंग अभी 30 जून की अवधि तक के लिए होगी।

विज्ञापन


पोर्टल खुलते ही लोगों ने बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं। बदरीनाथ धाम के लिए कुल 32 महाभिषेक और अभिषेक पूजा बुक हुई। वहीं,  केदारनाथ के लिए 61षोडशोपचार पूजा बुक हुई है।

Kedarnath Heli Ticket Booking:  विंडो बंद...ठगों का आया कॉल...फिर जो हुआ जानें बंगलूरू के अजय की ही जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना रहेगा शुल्क

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पिछले वर्ष के ऑनलाइन बुकिंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। धामों में सुबह व शाम के समय होने वाली आरती के लिए 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति बुकिंग शुल्क लिया जाएगा। वेद पाठ, गीता पाठ के लिए 2500 रुपये शुल्क तय है।  महाभिषेक पूजा के लिए 4700 व रुद्राभिषेक के लिए 7200 रुपये देने होंगे। षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें