40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर
कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। देर शाम तक भी मंदिर के सिंहद्वार के शीर्ष भाग पर फूलों की सजावट का काम जारी रहा।
सीएम ने श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर और आस्था पथ पर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सकुशल चारधाम यात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से हर स्तर पर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा के लिए राज्य को पूरा सहयोग देने का आह्वान किया। सीएम ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।