फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ और यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक पांच की गई जान

Mon, 13 May 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक चारधाम धात्रा पर आए चार यात्रियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बदरीनाथ धाम आए गुजरात के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हुई। बदरीनाथ कोतवाली प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात परिवार के साथ दर्शन करने आई थीं। रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, वहीं, यमुनोत्री धाम आए सूर्यकांत खामर निवासी गांधीनगर गुजरात की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


Kedarnath Dham:  तीन दिन में 75,139 श्रद्धालु कर चुके दर्शन, भक्तों के लिए 13 घंटे से अधिक खुल रहा मंदिर

अब तक पांच की गई जान
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए चार श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। ऐसे में अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालु की संख्या पांच पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें