फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ हेली सेवा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रहेगी फुल प्रूफ व्यवस्था, पहली बार ये तैयारी

Sun, 26 Mar 2023 09:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण इस बार कई नई व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। हेली सेवा के टिकटों में फर्जीवाड़ा और कालाबाजारी रोकने पर खास निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था रहेगी। पहली बार गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा और केदारनाथ हेलीपैड में निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। टिकट क्यूआर कोड की जांच के बाद ही हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 28 मार्च को प्राइवेट सुरक्षा के लिए टेंडर खोले जाएंगे।

22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण इस बार कई नई व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। हेली सेवा के टिकटों में फर्जीवाड़ा और कालाबाजारी रोकने पर खास निगरानी रहेगी।

विज्ञापन


इसके लिए हेलीपैडों पर चेकिंग के लिए प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। हेली टिकटों के क्यूआर कोड की स्केनिंग करने के बाद ही यात्रियों को हेलीपैड पर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा बोडिंग पास की गहन जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023 : साढ़े छह लाख से अधिक यात्री कर चुके पंजीकरण, अप्रैल पहले सप्ताह से आएगी और तेजी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया सुरक्षा कर्मी की तैनानी के लिए 28 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट का ट्रायल शुरू कर दिया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें