चारों धामों की धारण क्षमता के हिसाब से श्रद्धालुओं को वहां दर्शन पर जाने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि केदारनाथ के लिए देहरादून से भी हेली सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है।
चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत 27 अप्रैल से होने की संभावना है। सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है।