फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन, चार घंटे के लिए होगा मान्य

Sat, 11 Mar 2023 06:55 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

तीर्थयात्री बसों और पैदल चलकर धाम में पहुंचते थे। समय की बचत के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। इससे कई तीर्थयात्रियों को परेशानी होती थी। दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी। अब इसे धरातल पर लाने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगा। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में लगना पड़ता है।

विज्ञापन


पहले तीर्थयात्री बसों और पैदल चलकर धाम में पहुंचते थे। समय की बचत के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। इससे कई तीर्थयात्रियों को परेशानी होती थी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को होती थी। दर्शन के लिए कई घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता था।
 

दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी। अब इसे धरातल पर लाने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विकास परिषद की ओर से यह टोकन दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun : झंडाजी मेले के लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक जीरो जोन, कई रूट डायवर्ट
 

चारधाम तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए मंदिरों के प्रवेश द्वार पर दर्शन के लिए टोकन जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में लागू होगी। टोकन मिलने के बाद तीर्थयात्री चार घंटे के अंदर दर्शन कर सकेंगे। इससे लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। - योगेंद्र गंगवार, उपनिदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें