इस पर स्थानीय पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ का नाम इस्तेमाल होने पर आपत्ति जताई थी। बोर्ड की ओर से जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि ‘बदरीनाथ प्रसाद’ के रूप में स्थानीय उत्पादों को ऑनलाइन न बेचा जाए।
ऑनलाइन मार्केट में बदरीनाथ के नाम से प्रसाद न बेचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रसाद की जगह बदरीश तुलसी, चंदन व अन्य उत्पाद ऑनलाइन बेचे जा सकते हैं। उत्पाद के साथ विवरण भी लिखना होगा।
- रवि नाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम बोर्ड