फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: अब 18 नहीं 24 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा

Sun, 05 Apr 2020 06:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राज महल नरेंद्र नगर की ओर से बदरीनाथ धाम की गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 18 की बजाए 24 अप्रैल को सादगी के साथ राजदरबार से सीधे बद्रीनाथ के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन


रविवार को राजमहल नरेंद्रनगर से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले कलश यात्रा की तिथि 18 अप्रैल को निश्चित की गई थी। डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के चार प्रतिनिधि 23 अप्रैल को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चंद्रभागा विश्राम गृह पहुंच जाएंगे। 24 अप्रैल को राजदरबार से भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए प्रयोग किए जाने वाले तिलों के तेल का कलश लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। 

26 अप्रैल को लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में तेल कलश की पूजा अर्चना होगी। नृसिंह मंदिर जोशीमठ, योग-ध्यान बदरी पांडुकेश्वर होते हुए 29 अप्रैल को गाडू घड़ा बदरीनाथ पहुंचेगा। 30 अप्रैल को प्रात: चार बजकर 30 मिनट पर  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें